Diwali 2023: हार्ट के मरीज बरतें विशेष सावधानी, नहीं तो इस दिवाली खराब हो सकती है तबियत

त्योहारी सीज़न के दौरान व्यायाम के नियम और स्वस्थ आहार को बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, बहुत अधिक तला हुआ और/या मीठा खाना खाने से हमें बचना चाहिए।

0
171

न्यूज़लिंक हिंदी। रोशनी के साथ पटाखे-आतिशबाजी का त्योहार है दिवाली, और ढेर सारी मिठाइयां इस त्योहार को काफी खास बनाती हैं। उत्सव और आनंद के साथ इन दिनों में आपको अपनी सेहत को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। गलत खान-पान के साथ पटाखों से होने वाले प्रदूषण-शोर के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़ने का खतरा रहता है। ये त्योहार उन लोगों के लिए विशेष सावधानी बरतने वाला माना जाता है जिन्हें हार्ट की समस्या है।

हृदय स्वास्थ्य की देखभाल हमेशा जरूरी है, दीपावली के समय में आपके और भी अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। पटाखों से होने वाला प्रदूषण और धमाके की तेज आवाज भी आपके लिए हानिकारक हो सकती है।आइए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से जानते हैं कि उत्सव के दौरान किन बातों का ध्यान रखकर अपने हार्ट को स्वस्थ और खुद को सेहतमंद रखा जा सकता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह..
हृदय रोगों की रोकथाम संभव है। जीवनशैली और आहार में संशोधन के अलावा, हमें हृदय की सेहत को ठीक रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। त्योहारी सीज़न के दौरान व्यायाम के नियम और स्वस्थ आहार को बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, बहुत अधिक तला हुआ और/या मीठा खाना खाने से हमें बचना चाहिए। पटाखों से दूरी बनाएं, इसको जलाने से निकलने वाले रसायन सांस की समस्याओं को ट्रिगर कर सकते हैं और धमाकों की आवाज हार्ट पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है। खान-पान को लेकर सावधानी जरूरी है।

ये भी पढ़ें : दिवाली के दिन उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन टनल का 50 मीटर हिस्सा धंसा, मलबे में दबे 36 मजदूर

कुछ चीजों को लेकर रहे सावधान..

  • ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन न करें इससे ब्लड प्रेशर और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।
  • नमकीन स्नैक्स का अधिक सेवन करने से बचें और लो सोडियम वाले विकल्प चुनें।
  • चीनी युक्त खाद्य पदार्थों में भी कटौती करें, अधिक मिठाई के कारण वजन बढ़ाने और अन्य हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम रहता है।
  • ज्यादा तले हुए, स्नैक्स हृदय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
  • नींद की कमी के कारण भी हृदय की समस्याओं का खतरा रहता है, त्योहारों के दौरान नींद से कोई समझौता न करें।

हार्ट के रोगी क्या करें..

  • व्यायाम को दिनचर्या में जरूर शामिल करें। भोजन के बाद थोड़ी देर टहलें।
  • दिवाली के दौरान तनाव को कंट्रोल रखना जरूरी है। दिमाग को शांत रखने और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए ध्यान, गहरी सांस लेने वाले अभ्यास करें।
  • बच्चे और हृदय रोगी तेज शोर के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, इन्हें पटाखों से दूर रहना चाहिए।
  • दिवाली में ज्यादा मिठाइयां खाने के बजाय लो फैट, कम चीनी और लो सोडियम वाली चीजों का सेवन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here