नहीं रहे DMDK के संस्थापक विजयकांत, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कई दिनों से थे वेंटिलेटर पर थे एक्टर

तमिलनाडु में देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) नेता विजयकांत का निधन हो गया है। वे हाल ही में कोरोना की चपेट में आ गए थे।

0
270

न्यूज़लिंक हिंदी। तमिलनाडु में देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) नेता विजयकांत का निधन हो गया है। वे हाल ही में कोरोना की चपेट में आ गए थे। अभिनेता और राजनेता की कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पार्टी ने बयान जारी कर बताया था कि सांस लेने में तकलीफ के कारण विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

अस्पताल में कराया गया था भर्ती
गुरुवार सुबह उनकी पार्टी डीएमडीके ने एक बयान जारी कर कहा कि विजयकांत को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘​​शुरुआती ​​परीक्षणों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, सांस लेने में कठिनाई को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।’ इससे पहले भी विजयकांत को बुखार संबंधी बीमारी के इलाज के लिए 18 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 11 दिसंबर, 2023 को उन्हें छुट्टी मिल गई थी।

ये भी पढ़े : Ayodhya : 22 मुस्लिम परिवारों ने राम मंदिर के लिए दिया दान, जानिए हाथ पर श्रीराम लिखवाने वाली इकरा कौन

अस्पताल ने दी जानकारी
एमआईओटी अस्पताल के एक बयान के अनुसार, ‘कैप्टन’ विजयकांत निमोनिया के लिए भर्ती होने के बाद वेंटिलेटरी सपोर्ट पर थे। मेडिकल स्टाफ की काफी मशक्कत के बाद उनका निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह अपनी आखिरी सास ली है। अस्पताल ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। उनकी डेड बॉडी उनके आवास पर ले जाएगी जाएगी इसके बाद उनके आखिर रसूमात की तैयारी की जाएगी।

काफी वक्त से चल रहे थे बीमार
विजयकांत काफी वक्त से बीमार चल रहे थे. इससे पहले उन्हें 18 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें 11 दिसबंर को डिसचार्ज कर दिया गया था। उस वक्त उन्हें काफी बुखार चल रहा था। इसके बाद वह फिर बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। कंडीशन क्रिटिकल होने की वजह से उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टर्स ने उन्हें काफी बचाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं बच पाए।

ये भी पढ़े : इतिहास में पहली बार कड़ाके की ठंड में होने जा रही है चारधाम की शीतकालीन यात्रा, आज हरिद्वार से होगी शुरुआत

साउथ सिनेमा से रहा पुराना नाता
दिग्गज तमिल अभिनेता और डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत काफी समय से अस्वस्थ थे और उनकी पत्नी प्रेमलता ने कुछ दिन पहले ही पार्टी की कमान संभाली थी। वह 2011 से 2016 तक तमिलनाडु में विपक्ष के नेता भी रहे थे। राजनीति में प्रवेश करने से पहले विजयकांत एक सफल अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here