DMK नेता के बिगड़े बोल, हिंदी भाषी तमिलनाडु में सड़कें और टॉयलेट साफ करते हैं’, BJP ने INDIA गठबंधन पर खड़े किए सवाल

द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) सांसद दयानिधि मारन ने हिंदी बोलने वाले लोगों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। जिसके बाद सियासत तेजी से गरमा गई है।

0
288

न्यूज़लिंक हिंदी। द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) सांसद दयानिधि मारन ने हिंदी बोलने वाले लोगों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। जिसके बाद सियासत तेजी से गरमा गई है। उन्होंने कहा है कि यूपी और बिहार के हिंदी बोलने वाले लोग तमिलनाडु में आते हैं और यहां कंस्ट्रक्शन मजदूर या सड़कों और शौचालयों की सफाई का काम करते हैं। डीएमके सांसद के इस विवादित बयान का वीडियो तेजी से सोशल पर वायरल हो रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस क्लिप को शेयर करते हुए इंडिया ब्लॉक में शामिल यूपी और बिहार की पार्टियों की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया है। क्लिप में, मारन अंग्रेजी और हिंदी सीखने वाले लोगों की तुलना करते सुने जा सकते हैं। वह कहते हैं अंग्रेजी वाले आईटी कंपनियों में चले जाते हैं, जबकि हिंदी वाले छोटी-मोटी नौकरियां करते हैं।

ये भी पढ़े : खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, नए कुश्ती संघ की मान्यता रद्द, WFI अध्यक्ष संजय सिंह को किया सस्पेंड

शहजाद पूनावाला ने अपने पोस्ट में इंडिया ब्लॉक पर देश के लोगों को जाति, भाषा और धर्म के आधार पर विभाजित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और डीएमके सांसद की इस टिप्पणी के खिलाफ गठबंधन की ‘निष्क्रियता’ की आलोचना की है। हाल की कई घटनाओं का उल्लेख करते हुए, शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘इंडिया ब्लॉक का एजेंडा सनातन धर्म का अपमान करना और देश के लोगों को विभाजित करना है’।

ये भी पढ़े : खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, नए कुश्ती संघ की मान्यता रद्द, WFI अध्यक्ष संजय सिंह को किया सस्पेंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here