Kanpur के बर्रा में घोड़े पर सवार होकर आए चोर, मोहल्ले वाले जागे तो सवार होकर भागे

कानपुर के बर्रा क्षेत्र से अजीबों गरीब वीडियो सामने आया है। यहां घोड़े पर सवार होकर चोर मंदिर में चोरी करने पहुंचे।

0
318

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के बर्रा क्षेत्र से अजीबों गरीब वीडियो सामने आया है। यहां घोड़े पर सवार होकर चोर मंदिर में चोरी करने पहुंचे। एक चोर घोड़े से उतर कर मंदिर में लगे दान पात्र को निकालने लगा।

ये भी पढ़े : UP News : कोर्ट के आदेश पर बनाई स्पेशल टीम, पूर्व सांसद जयाप्रदा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुंबई रवाना

जबकि दूसरा घोड़े की लगाम थामें बैठा रहा। करीब 2 मिनट तक चोर ने दान पात्र निकलने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान आहट पाकर क्षेत्र के लोग उठ गए। जिसके बाद चोर घोड़े पर सवार होकर भाग खड़े हुए।

ये भी पढ़े : खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, नए कुश्ती संघ की मान्यता रद्द, WFI अध्यक्ष संजय सिंह को किया सस्पेंड

अब चोर घोड़े पर सवार होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने जा रहे रहे हैं। बीती 20 दिसंबर की रात का बर्रा 6 इलाके का ये सीसीटीवी बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here