ईरान इसराइल के बीच संघर्ष के चलते हुए, भारतीय स्टूडेंट्स की सुरक्षा पर विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

0
101

ईरान और इसराइल के बीच संघर्ष के चलते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरान में पढ़ रहे भारतीय स्टूडेंट्स की सुरक्षा को लेकर बयान जारी किया है।

और इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास हालात पर लगातार नज़र भी बनाए हुए है और भारतीय छात्र-छात्राओं से लगातार संपर्क में है।

आगे बयान में लिखा गया है, तेहरान में भारतीय दूतावास लगातार वहां के हालात पर नज़र बनाए हुए है और ईरान में रह रहे भारतीय स्टूडेंट्स से लगातार संपर्क बनाए हुए है ताकि उनकी सुरक्षा को पूरी तरह से सुनिश्चित की जा सके।

साथ ही कुछ छात्रों को दूतावास की मदद से ईरान के ही सुरक्षित इलाकों में भी भेजा गया है। और अन्य संभावित विकल्पों पर भी विचार भी चल रहा है। और जैसे ही कोई नई जानकारी होगी, उसे बताया भी जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here