न्यूज़लिंक हिंदीं। एक बार फिर तेज भूकंप के झटके से जपान की धरती हिल गई है। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने कहा कि मंगलवार को जापान के होंशू के पश्चिमी तट के पास रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6 मापी गई है। हालांकि, भूकंप के बाद अबतक किसी तरह के हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है।
इससे पहले रविवार को 5 तीव्रता की भूकंप आई थी। इस साल की शुरुआत ही जापान के लिए अच्छी नहीं रही। एक जनवरी को देश में खतरनाक भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी दी गई थी।
Earthquake of Magnitude:6.0, Occurred on 09-01-2024, 14:29:14 IST, Lat: 37.86 & Long: 137.83, Depth: 46 Km ,Region: Near West Coast of Honshu, Japan for more information Download the BhooKamp App https://t.co/I8Q53Lb9Lv@KirenRijiju @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia @moesgoi pic.twitter.com/jG3GcluP11
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) January 9, 2024
जापान के मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आज भूकंप जापान सागर के तट पर ही आया, जिससे देश का वही हिस्सा हिला जहां 1 जनवरी को एक शक्तिशाली भूकंप ने मध्य जापान के हिस्सों को तबाह कर दिया था।
इससे पहले 1 जनवरी को जापान में खतरनाक भूकंप आया था, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 मापी गई थी। इस भूकंप ने पूरे देश में तबाही मचा दी और सरकार ने सुनामी को लेकर भी चेतावनी जारी की। साथ ही आने वाले वक्त में और भूकंप आने की आशंका जताई थी। नए साल के पहले दिन आए भूकंप में अब तक 126 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सैंकड़ों दुकानों और मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है।
राहत व बचाव अभियान में जुटें अधिकारियों ने बताया कि इस तबाही में 1370 घर जमींदोज हुए हैं। इनमें से ज्यादातर घर लकड़ी के बने हुए थे, इसके चलते लगभग 30 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। इन लोगों ने 366 सरकारी राहत शिविरों में शरण ली हुई है। वहीं, 20 हजार से ज्यादा घरों तक बिजली नहीं पहुंच पा रही है। और 66,400 परिवारों तक पानी भी नहीं पहुंच रहा है।

