न्यूज़लिंक हिंदी, गाजियाबाद। इन दिनों उत्तर प्रदेश में जिलों के नाम बदलने का दौर अभी जारी है। आपको बता दे कि गाजियाबाद जिले का भी नाम इस सूची में जुड़ गया है। नगर निगम की बोर्ड बैठक में जिले का नाम बदलने के लिए सदन की मंजूरी मिल गई है। इस दौरान सदन में प्रस्ताव पास होने के बाद भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
जानकारी के लिए बता दे कि नाम बदलने का प्रस्ताव पास हो गया है, लेकिन अभी नाम क्या रखा जाएगा इस पर चर्चा जारी है। नाम बदलने के लिए गजनगर, हरनंदीनगर और दूधेश्वर नगर के नाम सामने आए हैं, जिनमें से फैसला लेना बाकी है। नाम पर निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार लेगी।
ये भी पढ़ें : Kanpur: मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर15 हजार की ठगी, CBI अधिकारी बनकर युवती से धोखाधड़ी
प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद पहले भी शहरों के नाम बदले जा चुके हैं। जिनमें इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया गया। अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ रखने पर चर्चा जारी है। इसके अलावा मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया।

