Elvish Yadav : यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जल्द कोर्ट में किया जाएगा पेश, पढ़े पूरी खबर

ट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पुलिस ने सांप के जहर की तस्करी के मामले में यह कार्रवाई की है। इस दौरान नोएडा पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

0
307

न्यूज़लिंक हिंदी। यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पुलिस ने सांप के जहर की तस्करी के मामले में यह कार्रवाई की है। इस दौरान नोएडा पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। एल्विश के लिए पुलिस ने पहले से तैयार सवाल किए थे, एल्विश यादव से गुप्त जगह पर पुलिस पूछताछ कर रही है। पिछले साल नोएडा पुलिस ने सेक्टर-39 में एफआईआर दर्ज की थी। आज एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एल्विश यादव को कुछ देर में कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़े : Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व CM बघेल की बढ़ी मुश्किलें, EOW ने कई धाराओं में दर्ज की FIR

डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को गिरफ्तार किया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। एल्विश यादव पर में दिल्ली-एनसीआर में पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप में पांच अन्य लोगों के साथ मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में एक पशु कल्याण कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले पहले भी एल्विश यादव से पूछताछ की थी और मामले की जांच चल रही थी।

ये भी पढ़े : सिद्धू मूसेवाला के घर फिर गूंजी किलकारी, 58 की उम्र में मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने शेयर की तस्वीर

पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को भी पकड़ा था, जिसमें आरोपियों ने जानकारी देते हुए बताया था कि एल्विश यादव की पार्टियों में बदरपुर से सांप लाए जाते थे। वहीं आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया है कि वह रेव पार्टी में सांप और जहर का इंतजाम करता था, जैसी डिमांड होती थी, उसी के अनुसार सपेरे से लेकर ट्रेनर और बाकी चीजें प्रोवाइड कराता था। वह इसे दिल्ली के बदरपुर के पास के एक गांव से लाता था, इसे सपेरों का गढ़ माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here