ऑस्कर में ‘लापता लेडीज’ की एंट्री, आमिर खान समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट खुशी से झूम उठे

0
174

न्यूज़लिंक हिंदी। ऑस्कर 2025 में ‘लापता लेडीज’ की एंट्री, से आमिर खान की एक्स वाइफ-फिल्म मेकर किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर के लिए चुना गया है।

इस गुड न्यूज के बाद किरण ने सोशल मीडिया पर एक लंबा इमोशनल नोट लिखकर उन सभी को धन्यवाद भी दिया, जिन्होंने ऑस्कर 2025 के लिए उनकी फिल्म को नॉमिनेट करने में मदद भी की। किरण के पोस्ट के बाद फिल्म की हीरोइन नितांशी गोयल ने पोस्ट शेयर किया लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

आमिर खान ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए अपनी खुशी को भी जाहिर की, उन्होंने में कहा, हम सभी इस खबर से बहुत खुश हैं। मुझे किरण और उनकी पूरी टीम पर गर्व है। मैं फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेलेक्शन कमिटी को थैंक्यू बोलना चाहूंगा।

जिसने ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हमारी फिल्म को चुना। नितांशी ने पोस्ट के जरिए अपनी खुशी भी जाहिर की, पहली तस्वीर में ‘फूल’ ‘लापता लेडीज’ की फिल्म मेकर किरण राव के साथ कैमरे के लिए पोज देती दिख रही हैं। दोनों को मिलियन डॉलर की स्माइल के साथ देखा जा सकता है।

फिल्म में पुलिस का किरदार निभाने वाले भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन ने भी अपनी खुशी भी जाहिर की है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक आर्टिकल साझा करते हुए कैप्शन में ये भी लिखा है, ‘मेरी फिल्म ऑस्कर अवार्ड में जायेगी विश्वास नहीं था, इसके लिए पूरा श्रेय डायरेक्टर किरण राव और आमिर खान को, फिल्म राइटर, साथी कलाकारों को जिनकी ईमानदार मेहनत और अभिनय ही रंग लाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here