Farmers Protest: राजधानी में धारा 144 लागू, दिल्ली मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, लगाए कड़े प्रतिबंध

किसान संगठनों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। पंजाब-हरियाणा के किसान संगठनों ने दिल्ली चलो का नारा दिया है। इसी के मद्देनजर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

0
241

न्यूज़लिंक हिंदी। किसान संगठनों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। पंजाब-हरियाणा के किसान संगठनों ने दिल्ली चलो का नारा दिया है। इसी के मद्देनजर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने राजधानी में धारा 144 लागू कर दी है।

राजधानी में धारा 144 लागू
कुछ किसान संगठनों के दिल्ली मार्च को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने धारा 144 लागू कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने यह कदम दिल्ली मार्च के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को न होने देने के मकसद से उठाया है।

दिल्ली मार्च से पहले शंभू बॉर्डर सील
दिल्ली मार्च के तहत किसानों का विरोध प्रदर्शन शुरू होने से पहले पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू सीमा सील कर दी गई है। इतना ही नहीं, सीमा पर बीएसएफ और आरएएफ के जवानों को भी तैनात कर दिया गया है।

किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक कल
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के मुताबिक केंद्र सरकार ने उनकी मांगों पर चर्चा के लिए उन्हें 12 फरवरी को आमंत्रित किया है। किसान नेता ने कहा कि तीन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करने के लिए 12 फरवरी को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। यह बैठक किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च से एक दिन पहले सेक्टर 26 में महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here