न्यूज़लिंक हिंदी। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने उन्हें याद किया और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजली दी है। इनके अलावा भी बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें याद किया है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर देशभर के अपने परिवारजनों की तरफ से शत-शत नमन। उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का मार्ग दिखाया, जो विकसित भारत के निर्माण में भी प्रेरणास्रोत बना है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर देशभर के अपने परिवारजनों की ओर से शत-शत नमन। उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का मार्ग दिखाया, जो विकसित भारत के निर्माण में भी प्रेरणास्रोत बना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) February 11, 2024
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने पंडित दीनदयाल को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर कर लिखा- प्रखर राष्ट्रवादी और वंचितों के अधिकारों के रचनापुंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर कोटिश: वंदन। दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेंगे।
प्रखर राष्ट्रवादी और वंचितों के अधिकारों के रचनापुंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर कोटिश: वंदन।
दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता। जब भी मानवता के कल्याण… pic.twitter.com/B2kqsGpKf1
— Amit Shah (@AmitShah) February 11, 2024
ये भी पढ़े : मिथुन चक्रवर्ती को आया था ब्रेन स्ट्रोक, होश में आए एक्टर; डॉक्टर्स ने दिया हेल्थ अपडेट, जारी है इलाज

