कन्नौज के औसेर गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक पिता ने पहले नाबालिग बेटी की हत्या कर शव जलाया और फिर थाने पहुंचकर बेटी के अपहरण की झूठी रिपोर्ट लिखा दी। पुलिस ने जांच की तो मामला ऑनल किलिंग का निकलकर सामने आया। तीन माह पुराने मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गंगा एक्सप्रेस-वे में AI टेक्नोलॉजी से हर लेन की होगी जांच, यूपी सरकार स्विस तकनीक का करे रही प्रयोग
दरअसल, ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर गांव निवासी महेंद्र पुत्र विजयी जाटव ने लगभग 3 महीने पहले अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी अंजली के अपहरण की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना में पुलिस को साक्ष्य मिले कि नाबालिग का अपहरण नहीं उसकी हत्या की गई है। इसमें परिजन महेंद्र जाटव, पुत्र अर्पित कुमार, संदीप के साथ अरविंद कुमार पुत्र सुदामा जाटव व मोनू पुत्र रामरतन निवासी करसाह थाना शामिल हैं। साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दो मई को आरोपी महेंद्र, अर्पित व अरविंद को गिरफ्तार कर लिया।
जंगल से हड्डी, दांत व बालों की चिमटी मिली
निशानदेही पर अंजली के जले हुए शव की हड्डी, दांत, बालों की चिमटी व जली लकड़ी को ग्राम करसाह के जंगल से बरामद किया।
अतीक अहमद का राजदार असाद कालिया कासगंज जेल में शिफ्ट, उमेश पाल हत्याकांड में भी था शामिल

