मथुरा में कोहरे का कहर, बारातियों से भरा ट्रेवलर टकराया, 4 की मौत; हरियाणा से मथुरा आई थी बरात

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों से सड़क हादसों की खबर सामने आयी है। लेकिन हाल ही में आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर बारातियों को लेकर जा रहा ट्रेवलर हादसे का शिकार हो गया।

0
438

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों से सड़क हादसों की खबर सामने आयी है। लेकिन हाल ही में आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर बारातियों को लेकर जा रहा ट्रेवलर हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि आठ बाराती घायल है। देर रात आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर हरियाणा से मथुरा आई बारात का ट्रेवलर किसी वाहन से टकरा गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हरियाणा के पलवल के दिघोट औरंगाबाद थाना मुंडकटी से बारात छाता के उमराया गांव में आई थी। बारात में शामिल होने के लिए 15 बाराती एक ट्रेवलर से पहुंचे। यहां से ट्रेवलर सवार बाराती देर रात खाना खाकर रात वापस पलवल के लिए जा रहे थे। तभी बारात में शामिल लोग जैसे ही कोसी क्षेत्र में आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर पहुंचे ट्रेवलर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। घायलों को पलवल और मथुरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना थाना कोसी कलां क्षेत्र की है। सभी मृतक हरियाणा के पलवल के रहने वाले थे।

ये भी पढ़े : लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद Salman Khan की सुरक्षा और भी सख्त, मुंबई पुलिस ने उठाए ये कदम

कम विजिबिलिटी बताई जा रही हादसे की वजह
वहीं कहा जा रहा है कि हादसे की वजह कम विजिबिलिटी रही, जिससे बारातियों से भरी गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा कोसीकलां थाना क्षेत्र के दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर मंडी के सामने हुआ। वहीं हादसे का शिकार हुए सभी लोग हरियाणा के बताए जा रहे है।

ये भी पढ़े : Sankashti Chaturthi 2023: संकट हरने वाली गणाधिप संकष्टी चतुर्थी कब? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम

मृतकों के गांव में पसरा मातम
हादसे की सूचना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते गांव में मातम सा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here