Ganesh Chaturthi 2023: मुकेश और नीता अंबानी ने की बप्पा की पूजा, शाहरुख खान, दीपिका-रणवीर की जोड़ी ने लूटी महफिल

मुकेश और नीता अंबानी के घर विराजे गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड स्टार

0
848

मुम्बई। गणेश चतुर्थी का सेलीब्रेशन पूरे देश में शुरू हो गया है। मुम्बई में तो बप्पा को चाहने वालों का मेला लगा है। ऐसे ही चर्चित अंबानी परिवार ने भी गणेश चतुर्थी को सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को उनके आलीशान बंगले एंटीलिया में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे।

गणेश चतुर्थी के सेलीब्रेशन में दीपिका पादुकोण और पति रणवीर सिंह भी शामिल हुए। दोनों ही ट्रेडिशनल ड्रेस में पूजा में पहुंचे। रणवीर हरे रंग की शेरवानी में तो पिंक रंग के सलवार-सूट में दीपिका ने मेहफिल में चार चांद लगा दिए।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म पर दिया एक बार फिर अमर्यादित बयान, बोले- यह फारसी शब्द है…जिसका मतलब

महफिल में तब और रौनक आ गई जब किंग खान शाहरुख खान भी अपनी फैमिली के साथ मुकेश-नीता अंबानी के घर विराजे गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। वह ब्लैक कुर्ता-पायजामा में तो गौरी खान और सुहाना खान ट्रेडिशनल कपड़ों में बप्पा के दर्शन किए।

प्रेस क्लब चुनाव 2023: मधुर और शिवराज मंत्री और उपाध्यक्ष पद पर इन्हें मिली जीत, यहां देखें जीते हुए प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने डायरेक्टर और दोस्त अयान मुखर्जी के साथ गणेश चतुर्थी में शामिल हुए। लाल रंग की साड़ी में आलिया दिखीं तो अयान भी रेड कुर्ता और व्हाइट पायजामे में नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here