अतीक अहमद का राजदार असाद कालिया कासगंज जेल में शिफ्ट, उमेश पाल हत्याकांड में भी था शामिल

माफिया डॉन अतीक अहमद के करीबी गुर्गे असाद कालिया को कासगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

0
187
गैंगस्टर अतीक अहमद का राजदार असाद कालिया कासगंज जेल में शिफ्ट।

कासगंज। माफिया डॉन अतीक अहमद के करीबी गुर्गे असाद कालिया को कासगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया। बीते शुक्रवार को प्रयागराज जिला कारागार नैनी जेल से कासगंज जेल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच असाद को लाया गया। असाद कालिया बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड मे भी शामिल था।

आईआईटी कानपुर ने तैयार किया अर्बन फ्लड रिस्पांस सिस्टम, बाढ़ आने से पहले देगा चेतावनी

असाद 31 दिसंबर 2021 में करेली में प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू पर जानलेवा हमले करने के मामले में भी अतीक व उसके बेटे अली साथ नामजद था। जिसके बाद वह अन्य आपराधिक मामलों में भी नामजद रहा। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित हुआ था। अप्रैल 2023 में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तभी से वह प्रयागराज स्थित नैनी जेल मे निरुद्ध था।

बीते गुरुवार को उसकी जेल बदले जाने के संबंध में आदेश नैनी कारागार प्रशासन को मिला था, जिसके बाद शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे कासगंज जेल लाया गया। असाद कालिया पर विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी मांगना, अवैध खनन, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में कासगंज जेल के वरिष्ठ जेलर विजय विक्रम सिंह ने नैनी जेल से स्थानांतरण होकर असाद कालिया को हाईसिकोर्टी बैरंग में रखा गया है। उस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here