गौतम अडानी बने दुनिया के 12वें सबसे अमीर अरबपति, हिंडनबर्ग विवाद के बाद फिर 100 अरब डॉलर के क्लब में पहुंचे

भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए ये साल 2024 शानदार साबित हो रहा है। एक ओर जहां अडानी ग्रुप (Adani Group) के ऊपर से हिंडनबर्ग का साया लगभग हट चुका है,

0
396

न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए ये साल 2024 शानदार साबित हो रहा है। एक ओर जहां अडानी ग्रुप (Adani Group) के ऊपर से हिंडनबर्ग का साया लगभग हट चुका है, तो वहीं गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी खासा उछाल देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़े : Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या के महास्नान के लिए संगम पर उमड़ी भीड़, तीन दिशाओं में स्नान घाट किये गए तैयार

गौतम अडानी 100 अरब डॉलर नेटवर्थ वाले अरबपतियों की सूची में शामिल हो चुके हैं। गौतम अडानी की नेटवर्थ बढ़कर 101 अरब डॉलर हो गई है। यानी कि दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। अडानी अमीरों की लिस्ट में दो पायदान ऊपर आ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की माने तो अडानी की संपत्ति में 22600 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

ये भी पढ़े : बीजेपी के ‘श्वेत पत्र’ के खिलाफ कांग्रेस लाएगी ‘ब्लैक पेपर’, संसद में आज फिर हंगामे के आसार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here