गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, राजनीति से संन्यास का किया एलान, PM मोदी को कहा थैंक्स, नड्डा से की ये अपील

पूर्वी दिल्ली (East Delhi) से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते। शनिवार 2 मार्च को एक्स पर एक पोस्ट कर उन्होंने इस बात के संकेत दिए हैं।

0
274

न्यूज़लिंक हिंदी। पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते। शनिवार 2 मार्च को एक्स पर एक पोस्ट कर उन्होंने इस बात के संकेत दिए हैं। गौतम गंभीर ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि उन्हें राजनीतिक दायित्वों से मुक्त कर दें।

ये भी पढ़े : Jammu and Kashmir: खाई में गिरा तेल से भरा टैंकर, भीषण लगी आग, जिंदा जला चालक

सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट
उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा, मैंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है, ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे लोगों की सेवा करने का मौका दिया। जय हिंद।

मार्च 2019 में भाजपा से जुड़े
गौतम गंभीर ने 3 दिसंबर 2018 को क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने उनके राजनीति का दामन थामने के कयास लगने लगे थे और वो 22 मार्च 2019 को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उनपर भरोसा जताया और उन्हें पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया था।

ये भी पढ़े : Kanpur: कांग्रेसी नेता की गुंडई, गाली-गलौज करते हुए भाजपा नेता के ऑफिस में कर्मियों पर तान दी रिवॉल्वर, जानें पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here