न्यूज़लिंक हिंदी, जम्मू कश्मीर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैटरी चस्मा के मंकी मोड़ इलाके पर तेल टैंकर खाई में गिरा। जिसके बाद टैंकर में आग लग गई। बता दे कि आग में जिंदा जलने से चालक की मौत हो गई। वहीं चालक की पहचान जम्मू के बचयाल परयाल निवासी पिंटू कुमार (30) के रूप में हुई है।
टैंकर में हाई स्पीड डीजल और पेट्रोल भरा हुआ था
पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार तेल टैंकर जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। मंकी मोड़ पर वाहन बेकाबू हो गया और करीब 1500 फुट नीचे बिसलेरी नाले में लुढ़क गया। वहीं उस टैंकर में हाई स्पीड डीजल और पेट्रोल भरा हुआ था, उसमें आग लग गई। तेल गिरने से खड़ी ढलान पर झाड़ियों में भी आग लग गई, जबकि टैंकर के चैंबर बिसलेरी नाले में डूब गए थे।
तलाशी अभियान शुरू किया
सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं और स्थानीय स्वयंसेवक तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। जिसके बाद बिसलेरी नाले के तटबंध पर खाई से एक जला हुआ शव मिला और उसे पहचान के लिए जिला अस्पताल रामबन के शवगृह में स्थानांतरित कर दिया।
रामबन थाना प्रभारी विजय कोटवाल ने बताया कि सभी औपचारिकताएं करने के बाद मृत चालक का शव को सौंप दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें : कोलकाता के राजभवन में पीएम मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, बोली- यह राजनीतिक मुलाकात नहीं

