Ghaziabad News : रॉड में गंधक पोटाश भरकर युवक पर छुड़ाया, ज्यादा खून बहने से मौत, आरोपी गिरफ्तार

0
267

न्यूज़लिंक हिंदी, गाजियाबाद। लिंक रोड क्षेत्र में दिवाली की रात एक चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। आरोपियों ने लोहे की रॉड में बारूद भरकर युवक पर फोड़ दिया, इससे बारूद के जख्म से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। खून नहीं रुकने के कारण पीड़ित का दम निकल गया। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

घटना गाजियाबाद के झंडापुर स्थित घनश्याम स्कूल के पास की है। 30 साल का अफजल उर्फ नाटू पैदल ही कहीं जा रहा था। मृतक के भाई और अफजल के मकान मालिक ने बताया कि अफजल के पास उसका जानने वाला प्रदीप अपने दो साथियों के साथ आया, अफजल से किसी बात को लेकर प्रदीप की बहस हो गई। इस दौरान घटना हुई है।

प्रदीप ने लोहे की रॉड में गंधक पोटाश भरकर अफजल के पीछे चला दिया। धमाका होते ही अफजल मौके पर ही गिर गया। अफजल को छोड़ आरोपी मौके से भाग निकले। प्रदीप के मकान मालिक और अन्य लोग उसे एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंचे. बारूद के घाव से अफजल के पैर की नसें फट गईं थीं। जख्म ऐसा था कि खून का बहाव नहीं रुका। कुछ ही देर में अफजल की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कनाडा को दिखाया आइना कहा- ‘भारत की कनाडा को सलाह है कि वह…

वारदात सीसीटीवी में कैद
यह पूरा घटनाक्रम मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी कैसे अफजल के पास आए और बारूद से उसपर हमला किया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक अफजल और आरोपी प्रदीप एक-दूसरे के पड़ोसी थे।

मुख्य आरोपी हिरासत में
अफजल के मकान मालिक के अनुसार आरोपी प्रदीप और उसके साथी गांजा और अन्य अवैध माकद पदार्थ की तस्करी करते हैं। आरोपियों के लिए मारपीट आम बात है। अकसर वे किसी न किसी के साथ विवाद करते रहे हैं। घटना को लेकर एसीपी भास्कर वर्मा ने कहा कि प्रदीप नाम के शख्स ने अफजल के पीछे नाल से पटाखा फोड़ा जिससे अफजल के पिछले हिस्से में पैर में चोट लग गई। अत्यधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित कर दी गई है। यह पूरा घटनाक्रम मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी कैसे अफजल के पास आए और बारूद से उसपर हमला किया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक अफजल और आरोपी प्रदीप एक-दूसरे के पड़ोसी थे।

अफजल के मकान मालिक के अनुसार आरोपी प्रदीप और उसके साथी गांजा और अन्य अवैध माकद पदार्थ की तस्करी करते हैं। आरोपियों के लिए मारपीट आम बात है। अकसर वे किसी न किसी के साथ विवाद करते रहे हैं। घटना को लेकर एसीपी भास्कर वर्मा ने कहा कि प्रदीप नाम के शख्स ने अफजल के पीछे नाल से पटाखा फोड़ा। अफजल के पिछले हिस्से में पैर में चोट लग गई. अत्यधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला बोले-‘ये वही कांग्रेस है जिसको लगता था राम मंदिर नहीं बनेगा

ये भी पढ़ें: Coronavirus News: कोरोना को लेकर चीन में फिर से जारी किया गया अलर्ट, विशेषज्ञों ने कहा सर्दी-बुखार हो तो डेंगू-वायरल न समझें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here