न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश के गुना में दर्दनाक बस हादसा हुआ है। बुधवार रात आरोन जा रही बस तेज रफ्तार डंपर से टकरा गई और इस बस में आग लग गई। बस में करीब 30 से 40 यात्री सवार थे जिसमें 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं लगभग 17 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में बस चालक की भी मौत की खबर है। यात्रियों के मुताबिक ड्राइवर और कंडक्टर शराब के नशे में थे।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना रात करीब नौ बजे गुना-आरोन रोड पर हुई जब उल्टी दिशा से आ रहा डंपर ट्रक यात्रियों को ले जा रही बस से टकरा गया। इसके बाद बस पलट गई और इसमें आग लग गई।
गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
इस हृदय विदारक दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए दिवंगतों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। दुःख की इस विकट परिस्थिति में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
मैंने…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 27, 2023
जांच के आदेश
उन्होंने कहा, ”मैंने प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के साथ ही दुर्घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ… ॐ शांति।”
ये भी पढ़े : नहीं रहे DMDK के संस्थापक विजयकांत, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कई दिनों से थे वेंटिलेटर पर थे एक्टर
मृतकों के परिवार को 4-4 लाख का मुआवजा
हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मुआवजे का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, ”गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस हृदय विदारक दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए दिवंगतों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। दुःख की इस विकट परिस्थिति में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।”
ये भी पढ़े : Uttar Pradesh: कोहरे ने ढाया सितम, ट्रेनें 12 घंटे तक रहीं लेट, उड़ानें निरस्त
इसके साथ ही मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशी देने के निर्देश दिए गए हैं।

