Gyanvapi Case: कानपुर में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, गश्त कर लोगों से की कर रहे शांति की अपील

बता दे की पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी सहित सभी पुलिस उपायुक्तों को बेहतर व्यवस्थापन के स्पष्ट निर्देश दिए।

0
359

न्यूज़लिंक हिंदी। ज्ञानवापी मामले को लेकर कानपुर में जुमे की नमाज पर पुलिस अलर्ट मोड़ पर हो गई। दरअसल शुक्रवार को सद्भावना चौकी पर कई थानों का फोर्स मौजूद है। जिसमें सभी पुलिस के अधिकारी गश्त कर लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील कर रहे।

ये भी पढ़े: Video : अखिलेश यादव ने दी Breaking news, कहा – BJP अपने सभी सांसदों के टिकट काटने जा रही है…

बता दे की पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी सहित सभी पुलिस उपायुक्तों को बेहतर व्यवस्थापन के स्पष्ट निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने प्रबुद्ध लोगों, सभी वर्गों के धर्माचार्यों, प्रमुख शहर काजीगण, प्रमुख मौलाना, मस्जिदों के इमाम, मंदिरों के सभी पुजारी से की वार्ता और शहर को सामान्य , व्यवस्थित और बेहतर बनाए रखने की अपील की।

ये भी पढ़े: Thalapathy Vijay: साउथ के सुपरस्टार दलपति विजय की राजनीति में एंट्री, लोकसभा चुनाव से पहले किया अपनी पार्टी के नाम का एलान

जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी सभी थाना प्रभारी, क्यूआरटी व पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे। उनके साथ में डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, पुलिस के जवान और क्यूआरटी भी मौजूद है। जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने सभी लोगों से शांति-व्यवथा कायम रखने की अपील की। वहीं, 26 हजार से अधिक कैमरों से अराजतकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। अगर कोई भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है। उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here