हमलों के बीच हमास ने इजराइल को दी चेतावनी, कहा- ‘गाजा पट्टी में जमीनी हमले की धमकी हमें डरा नहीं सकती’,

इस्राइल के गाजा पट्टी में जमीनी हमले की धमकी पर हमास के प्रवक्ता अबु ओबेदेह ने प्रतिक्रिया दी है। 

0
320

न्यूज़लिंक हिंदी ।  इजरायली हमले में हमास के दक्षिणी जिले के कमांडर की हत्या कर दी गई है। IDF के लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और विमान गाजा पट्टी में आतंकी ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए हैं। पूरे दिन में IDF ने लगभग 250 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इजरायली सेना ने ज्यादातर हमला उत्तरी गाजा पट्टी में किया है। इस्राइल-हमास युद्ध में अब तक करीबन 1400 इस्राइली नागरिकों की मौत हो चुकी है। हमास के हमले के बाद इस्राइल लगातार गाजा पट्टी पर हमला कर रहा है। हालांकि, इस्राइल के गाजा पट्टी में जमीनी हमले की धमकी पर हमास के प्रवक्ता अबु ओबेदेह ने प्रतिक्रिया दी है।

ओबेदेह ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘इस्राइल का गाजा पट्टी में जमीनी हमले की धमकी हमें डरा नहीं सकती। हम इसके लिए तैयार है।’ एक टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में उन्होंने कहा, ‘एजेदीन अल कसम ब्रिगेड ने सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमले के बाद 200नागरिकों को बंधक बना लिया था। उन्होंने आगे कहा, हमारे लोगों के खिलाफ जमीनी हमले की धमकी हमें नहीं डरा सकती। हम इसके लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़े :कानपुर बोट क्लब का संचालन फिर से हुआ शुरू, बरसात की वजह से जुलाई में किया गया था बंद

हमास द्वारा बंधक बनाए गए इस्राइली नागरिकों पर सेना के प्रवक्ता डेनियल हगड़ी ने कहा, ‘गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए 199 लोगों के परिजनों की पुष्टि की जा चुकी है।’ वहीं बंधक बनाए गए विदेशी नागरिकों के लिए जारी बयान में अबु ओबेदेह ने कहा कि परिस्थितियाँ अनुकूल होने पर विदेशी नागरिकों को रिहा कर दिया जाएगा। गाजा पट्टी पर इस्राइल द्वारा हमले के बाद 22 बंधकों की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here