जानिए दिपावली 31 को मनाएं या 1 को, पूजा और दीपदान का मुहूर्त सब कुछ एक जगह

0
351

न्यूज़लिंक हिंदी। दीपावली में लगातार भ्रम बना हुआ हैं, कुछ लोग 31 अक्टूबर को दीपावली का पर्व मना रहे हैं तो कुछ लोग 1 नवंबर को लक्ष्मी पूजन करेंगे। आप दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाएं या 1 नवंबर को लेकर इन मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करें।

लक्ष्मी पूजन के लिए इन पांच मुहूर्त को होना बेहद जरूरी होता है, तभी दिवाली पूजन पूरा माना जाता है। दिवाली पूजन के लिए सबसे पहले वृश्चिक लग्न, फिर कुंभ लग्न, फिर वृषभ लग्न, फिर सिंह लग्न और अंत में महानिशिथ काल का होना बेहद ही जरूरी होता है।

वृश्चिक लग्न दिवाली की सुबह में होता है और इस लग्न में मंदिर, हॉस्पिटल, कॉलेज, स्कूल आदि जगहों पर लक्ष्मी पूजन किया जाता है। राजनीति से जुड़े लोग और कलाकार इस पूजा अर्चना करते हैं। वृश्चिक लग्न सुबह 7 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 9 मिनट तक होता है।

कुंभ लग्न दिवाली की दोपहर में होता है। इस लग्न में बीमार लोगों को पूजा अर्चना करनी चाहिए। साथ ही जिन व्यापारियों को बिजनस में हानि का सामना करना पड़ रहा है, उनको इस लग्न में लक्ष्मी पूजन करने से फायदा होगा।

साथ ही जिन व्यक्तियों पर शनि की खराब महादशा, ढैय्या व साढ़ेसाती चल रही है, उनके लिए इस लग्न में पूजा करना शुभ रहेगा। कुंभ लग्न 1 बजकर 55 मिनट से 3 बजकर 23 मिनट तक ही होता है।

वृषभ लग्न दिवाली की शाम को प्राय: मिल जाता है। यह लग्न गृहस्थ और व्यापारियों के लिए उत्तम माना गया है। इस लग्न में गणेश लक्ष्मी पूजन करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। वृषभ लग्न 6 बजकर 23 मिनट से शाम 8 बजकर 19 मिनट तक ही होता है।

सिंह लग्न दीपावली की मध्य रात्रि के आसपास पड़ता है। सिंह लग्न में तांत्रिक, सन्यासी आदि लोग पूजा अर्चना करते हैं। दिवाली पर काली पूजन इस लग्न में किया जाता है। इस लग्न में पूजा अर्चना करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं। सिंह लग्न मध्य रात्रि 12 बजकर 54 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक ही होता हैं।

महानिशिथ काल में माता लक्ष्मी का आवाहन भी किया जाता है। साथ ही लक्ष्मी पूजन, गल्ले की पूजा, यज्ञ-हवन आदि कार्य किए जाते हैं। इसी लग्न में काली पूजन, लक्ष्मी पूजन, कुबेर पूजन अन्य वैदिक तांत्रिक मंत्रों का अनुष्ठान भी किया जाता है। महानिशिथ काल रात में 11 बजकर 38 मिनट से 24 बजकर 30 मिनट तक रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here