न्यूज़लिंक हिंदी। हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। INLD के नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने जब छापा मारा है। दिलबाग सिंह के ठिकानों से बड़ी मात्रा में करारे नोट मिले हैं।
ईडी के अधिकारी द्वारा अभी तक 5 करोड़ मूल्य के नोटों की गिनती की जा सकी है। फिलहाल नगदी गिनने का काम चल रहा है। इसके अलावा विदेशी हथियार और 300 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। जांच एजेंसी ने अवैध खनन मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी की सख्ती से खनन कारोबारियों में खलबली मच गई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह से ही हरियाणा के कई जिलों में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच हुआ है। कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुए अवैध माइनिंग के मामलों के बाद यह ईडी का बड़ा एक्शन हुआ है। यमुनानगर के पूर्व विधायक और आईएनएलडी नेता दिलबाग सिंह के घर, कार्यालय और विभिन्न ठिकानों पर भी ईडी की टीमों ने एक साथ दस्तक दी।
दिलबाग सिंह के ठिकानों से चौंकाने वाली चीजें भी बरामद की गई हैं, अवैध खनन और मनीलॉन्ड्रिंग से जुड़े इस मामले में ईडी ने आईएनएलडी नेता के ठिकानों अवैध हथियार भी जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि यह हथियार विदेशी हैं। मेड इन जर्मनी वीपन भी बरामद किए गए हैं।
इसके अलावा लगभग 300 जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया है। ईडी के अधिकारियों ने देश-विदेश में कई चल एवं अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी अपने कब्जे में पूर्ण रूप से लिए हैं।

