‘उसे धर्म का कोई ज्ञान नहीं…’, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भिड़ गईं रिवाबा जडेजा और नयनाबा जडेजा

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेके पूरा देश जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है। इस ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा। वहीं इस मुद्दे पर राजनीति भी जमकर हो रही है।

0
283

न्यूजलिंक हिंदी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेके पूरा देश जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है। इस ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा। वहीं इस मुद्दे पर राजनीति भी जमकर हो रही है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों का आरोप है बीजेपी राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है। वहीं कांग्रेस ने 22 जनवरी को उद्घाटन समारोह में शामिल होने से भी इंकार कर दिया है, जिस पर देश की सियासत गरमा गई है। जिसका असर गुजरात में भी देखने को मिला है।

ये भी पढ़े : Lohri 2024: आखिर कब और क्यों मनाई जाती है लोहड़ी? जानें इस पर्व से जुड़ी मान्यताएं

बता दे की गुजरात में ननद और भाभी एक बार फिर से आमने सामने आ गई हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं जामनगर से बीजेपी की विधायक रिवाबा जडेजा और उनकी ननद नयनाबा की, जिनके बीच इस मुद्दे को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस के निमंत्रण पत्र ठुकराने पर रिवाबा जडेजा का कहना है कि ये करोड़ों भारतीयों की आस्था का विषय है, जिसका इंतजार सालों से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उन्हें राजनीति से दूर रखना चाहिए। रिवाबा ने कहा कि भगवान श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होने वाला है ऐसे में सभी को खुशी के साथ भगवान राम का स्वागत करना चाहिए।

‘आपको धर्म का कोई ज्ञान नहीं है’
भाभी की ये बात उनकी ननद नयनाबा को रास नहीं आई। कांग्रेस नेता नयनाबा ने भाभी की बात पर प्रतिक्रिया दी है, हालांकि इस दौरान उन्होंने रिवाबा का नाम नहीं लिया। नयनाबा ने कहा कि आप छोटी काशी में रहते हैं। आपको धर्म का कोई ज्ञान नहीं है। ऐसे में संस्कार और धर्म की बात आपको शोभा नहीं देती। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हमें आपसे भक्ति और संस्कार सीखने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब राम मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा उसके बाद कांग्रेस से सभी लोग भगवान के दर्शन करने चले जाएंगे।

ये भी पढ़े : KANPUR: KDA राहगीरों को देगा रुकने की सुविधा, लखनऊ-कानपुर-झांसी हाइवे पर केडीए बनाएगा रेस्ट एंड रिफ्रेश प्वाइंट

‘बीजेपी के लोगों को भेजा जा रहा निमंत्रण’
इसके साथ ही कांग्रेस नेता नयनाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में रिवाबा जडेजा और रविंद्र जडेजा को आमंत्रित करने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहा है वो बीजेपी के ही लोग हैं। कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए वहां सिर्फ बीजेपी के नेता और उनके ही लोग रहेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि जिस कार्यक्रम में साधु, संत और महंत शामिल नहीं होते, वो एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं होता है।

कांग्रेस ने ठुकराया प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण
गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से कांग्रेस ने इनकार कर दिया है। कांग्रेस ने कार्यक्रम के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस की काफी आलोचना हो रही है। बीजेपी ही नहीं बल्कि कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी पार्टी के इस फैसले से नाराज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here