न्यूज़लिंक हिंदी। इन दिनों सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल में भीड़ द्वारा साधुओं की पिटाई करने से जुड़ा एक वीडियो हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी लगातार राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला बोल रही है। हालांकि, इस मामले पर टीएमसी की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ‘ममता बनर्जी को अपनी चुप्पी पर शर्म आनी चाहिए। क्या आपके लिए इन साधुओं की कोई अहमियत नहीं है? हमें इस अत्याचार का जवाब चाहिए।’
टीएमसी से जुड़े अपराधियों ने निर्वस्त्र कर पीटा
आपको बता दे कि 30 सेकेंड के वीडियो में साधुओं के एक समूह को भीड़ द्वारा निर्वस्त्र कर उन्हें पीटते हुए देखा गया। अमित मालवीय ने इस घटना की तुलना 2020 में पालघर में हुई घटना से की। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में बहुत ही चौंकाने वाला घटना सामने आई है। मकर संक्रांति के लिए गंगासागर जा रहे साधुओं के समूह को सत्तारूढ़ टीएमसी से जुड़े अपराधियों ने निर्वस्त्र कर पीटा।
Absolutely shocking incident reported from Purulia in West Bengal. In a Palghar kind lynching, sadhus traveling to Gangasagar for Makar Sankranti, were stripped and beaten by criminals, affiliated with the ruling TMC.
In Mamata Banerjee’s regime, a terrorist like Shahjahan Sheikh… pic.twitter.com/DsdsAXz1Ys— Amit Malviya (@amitmalviya) January 12, 2024
बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख मालवीय ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में हिंदू होना अपराध है। उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी के राज में शाहजहां जैसे आरोपियों को राज्य की तरफ से सुरक्षा दी जाती है और साधुओं की पीट-पीट कर हत्या की जा रही है।
ये भी पढ़ें : Lohri 2024: आखिर कब और क्यों मनाई जाती है लोहड़ी? जानें इस पर्व से जुड़ी मान्यताएं
पश्चिम बंगाल में हिंदू होना एक अपराध
इस घटना पर बंगाल में भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘पुरुलिया में चौंकाने वाली घटना। गंगासागर की तरफ जा रहे साधुओं को कुछ अपराधियों ने पीट दिया। यह पालघर में हुए घटना की याद दिलाता है।’ पश्चिम बंगाल में हिंदू होना एक अपराध है। भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

