कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जानिए सुनवाई में क्या हुआ

0
140

न्यूज़लिंक हिंदी। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर के बाद से पूरा देश में बवाल मच रहा है। लोग सड़कों पर उतरकर उस पीड़िता के कातिलों के खिलाफ मौत के सजा की मांग कर रहे हैं।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट भी तत्काल सुनवाई के लिए राजी हो गया और तय समय पर सुनवाई शुरू हो गई है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली एक पीठ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई मुख्य रूप से कर रही है। इस केस सूची में सबसे ऊपर रखा गया था।

इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर इसलिए कि कलकत्ता उच्च न्यायालय पहले ही जांच को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप चुका है। कोलकाता रेप मर्डर केस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि लड़की के साथ जानवर से बदतर सलूक किया गया।

इसपर कपिल सिब्बल ने चीफ जस्टिस ने पूछा कि प्रिंसिपल पर क्या किया जाए? सिब्बल ने कहा कि जो आदेश दिया जाएगा वह पालन होगा। कोलकाता सरकार की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल पेश हुए। सीजेआई के नेतृत्व वाली बेंच ने कोलकाता पुलिस पर सवालों की बौछार की। बेंच ने पूछा कि क्या पैरेंट्स को लड़की को चार घंटे नहीं मिलने दिया गया?

इसपर सिब्बल ने कहा कि यह तथ्य ठीक नहीं है। इसके बाद चीफ जस्टिस ने कहा कि क्या शुरुआत में मर्डर केस बिल्कुल भी दर्ज नहीं किया गया? कॉलेज के प्रिंसिपल उस समय क्या कर रहे थे? उन्होंने एक्शन क्यों नहीं लिया? चीफ जस्टिस ने अस्पताल में भारी भीड़ घुसने पर भी सवाल किया कि जब अस्पताल में मॉब पहुंचा तो पुलिस क्या रह रही थी?

पुलिस ने क्राइम सीन को क्यों प्रोटेक्ट नहीं किया? मॉब को अंदर कैसे जाने दिया गया? प्रिंसिपल के इस्तीफा देने पर क्या उन्हें कहीं और नियुक्त किया गया? हैरानी की बात यह रही कि सुप्रीम कोर्ट की बेंच की ओर से पूछे गए सवालों का कपिल सिब्बल के पास कोई भी जवाब नहीं था।

सीजेआई की अगुवाई में तीन सदस्यीय बेंच ने इस जघन्य वारदात के बाद डॉक्टरों की पूर्ण सुरक्षा पर मुख्य चिंता भी जताई है। सीजेआई ने अस्पताल में महिला डॉक्टर की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि ना सिर्फ महिला डॉक्टर बल्कि डॉक्टर के सेफ्टी की चिंता हमें ही है। सुनिश्चित करना चाहते हैं कि देश भर में सेफ्टी का माहौल पूर्ण रूप से बना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here