फिर से छब्बीस साल बाद दोहराया गया इतिहास, सालों साल तक स्टीव स्मिथ चुभती रहेगी ये गलती

0
141

एडेन मार्कराम और टेम्बा बावुमा की दमदार बल्लेबाजीके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार WTC का खिताब जीतने के करीब है, लेकिन इस मैच में एक ऐसा खास संयोग हुआ।

जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि फाइनल में साउथ अफ्रीका की जीत पक्की है। दरअसल ये संयोग 26 साल पुराना है जब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 13 जून 1999 को वनडे विश्व कप का सेमी फाइनल में भी हुआ था।

ऐसा ही अब ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे फाइनल मैच में देखने को मिला है।

दरअसल 1999 वनडे विश्व कप में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जो मुकाबला खेला गया था और वह दोनों टीमें के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अहम था।

साथ ही मैच में साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ का कैच छोड़ा था, जिसके बाद उन्होंने बेहतरीन शतकीय पारी खेली और मुकाबला टाई हो गया था।

फिर ठीक 26 साल बाद अब आईसीसी इवेंट के नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से हुआ जो टीम के लिए हार का कारण बन सकती है।

बल्कि WTC फाइनल 2025 के तीसरे दिन स्टीव स्मिथ ने साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का कैच छोड़ा।

और इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए अर्धशतक लगाया और टीम को जीत की कगार पर ला रख दिया है। फिर ये घटना भी 13 जून को हुआ है।

और यही कारण है कि क्रिकेट में यह अब तक का सबसे बड़ा संयोग माना जा रहा है। खेल के दूसरे दिन बावुमा साउथ अफ्रीका के लिए 65 रन नाबाद पवेलियन वापस लौटे।

और इसके अलावा टेम्बा बावुमा के साथ टीम के लिए एडेन मार्करम भी ऑस्ट्रेलिया के सामने दीवार बनकर खड़े हैं। मार्करम 102 रन बनाकर खेल रहे हैं।

साउथ अफ्रीका को WTC के फाइनल में जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य भी मिला है। और फिर खेल के तीसरे दिन की समाप्ति तक साउथ अफ्रीका की टीम ने 2 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं।

और वहीं चौथे दिन जब टीम बल्लेबाजी के लिए उतरेगी तो उसे 69 रन बनाने होंगे जबकि 8 विकेट अभी बाकी भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here