दिल्ली की महिलाओं को महिला सम्मान योजना का लाभ कैसे मिलेगा,जानिए आगे

0
176

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली की महिलाओं को महिला सम्मान योजना का खाका तैयार करने के लिए दिल्ली सरकार के महिला और बाल विकास विभाग ने अब योजना शुरू कर दी है।

बजट में घोषणा की गई थी कि 18 साल या उससे अधिक उम्र की दिल्ली की महिलाओं को इस योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे, लेकिन हर महिला को यह रकम नहीं मिलेगी।

केंद्र और राज्य सरकारों की दूसरी लाभकारी योजनाओं की तरह ही इस योजना के लाभार्थी चुनने के लिए भी एक क्राइटेरिया पुरी तरह तय किया जाएगा। पात्रता के इन मानदंडों पर फिट बैठने वाली महिलाओं को ही इस योजना का ही केवल लाभ मिलेगा।

दिल्ली सरकार के महिला और बाल विकास विभाग के मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में विभाग के अधिकारियों के साथ इस संबंध में एक मीटिंग भी की, जिसमें योजना का खाका कैसा हो, इस बारे में पूर्ण चर्चा की गई।

अधिकारियों का सुझाव था कि इनकम के आधार पर लाभार्थियों का मुख्य चयन किया जाना चाहिए। जो महिलाएं नौकरी करती हैं या इनकम टैक्स देती हैं या जिनकी मासिक फैमिली इनकम एक तय सीमा से अधिक है या जिन महिलाओं के नाम पर कोई गाड़ी रजिस्टर्ड है, ऐसी महिलाओं को इस स्कीम से पूरी तरह से बाहर रखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here