दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल ने कहा मैं कोई आतंकवादी नहीं, केजरीवाल की याचिका पर अदालत ने CBI को जारी किया नोटिस

0
171

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल बोले मैं कोई आतंकवादी नहीं, अब इस केस में सीबीआई को नोटिस जारी किया है। हाई कोर्ट ने शराब नीति मामले में सीबीआई की गिरफ्तारी को लेकर अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई की।

इस मामले में अगली सुनवाई अब 17 जुलाई को होगी। अदालत में केजरीवाल के वकील ने कहा कि केजरीवाल कोई आतंकवादी नहीं हैं, तो फिर उन्हें जमानत क्यों नहीं दी जा रही? इस के पीछे क्या वजह हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के वकीलों से पूछा कि उन्होंने जमानत के लिए सीधे हाई कोर्ट का रुख क्यों किया, जबकि उनके पास सेशन कोर्ट में इसके लिए अर्जी देने की रेमेडी पूर्ण रूप से उपलब्ध थी।

केजरीवाल के वकीलों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के तमाम फैसले है जो हमें सीधे यहां आने का अधिकार देते हैं। हमारे ऊपर ट्रीपल टेस्ट की शर्तें बिल्कुल भी लागू नहीं होती हैं। न कोई फरार होने का खतरा है।

इस बात पर भी गौर किया जाए कि केस दर्ज होने के दो साल बाद अब गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई ने विरोध करते हुए कहा कि वे सीधे यहां बिल्कुल भी नहीं आ सकते। हमने चार चार्जशीट मुख्य रूप से दाखिल की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here