‘मैं जूते की नोंक पर रखता हूं इस्तीफा, मुझे CM की कुर्सी का लालच नहीं’; कार्यकर्ता सम्मेलन में BJP पर बरसे केजरीवाल

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आम आदमी पार्टी (AAP) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए BJP पर जमकर निशाना साधा।

0
196

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आम आदमी पार्टी (AAP) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए BJP पर जमकर निशाना साधा। कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के दिल्ली के सभी विधायक, पार्षद, पार्टी के सांसद और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एक सुर में अरविंद केजरीवाल से विनती करते हुए कहा कि वो किसी भी सूरत में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा न दें। इस आयोजन की जानकारी देते हुए दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा, सीएम केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं की विनती स्वीकार करते हुए कहा कि हम जनमत संग्रह कराएंगे और फिर दिल्ली की जनता जो कहेगी वहीं करेंगे।’

जूते की नोक पर रखते हैं इस्तीफा: केजरीवाल
आप संयोजक ने आगे कहा, “हमें सत्ता का लालच नहीं है। 49 दिनों के बाद इस्तीफा दिया था। कोई अपनी चौकीदार की नौकरी से इस्तीफा नहीं देता। मेरे ख्याल से दुनिया का पहला मुख्यमंत्री हूं, जो अपनी मर्जी से 49 दिनों के बाद इस्तीफा दिया हो। इस्तीफा मैं अपने जूते की नोक पर लेकर चलता हूं। मुख्यमंत्री की कुर्सी का लालच नहीं है। मुझे इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए, इस बारे में अलग-अलग लोगों से, सबसे चर्चा कर रहा हूं। अपने सभी विधायकों-पार्षदों से भी चर्चा की थी। आज अपने कार्यकर्ता से बात की।”

ये भी पढ़े : तेलंगाना चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, दोबारा कांग्रेस में शामिल हुईं अभिनेत्री विजयशांति, खरगे रहे मौजूद

‘जनता की मर्जी के बिना हम कुछ नहीं करेंगे’
मुख्यमंत्री ने आप कार्यकर्ताओं से कहा, ” अब आप लोगों की जिम्मेदारी लगा रहा हूं। दिल्ली की जनता ने हमें बहुत प्यार दिया। दिल्ली की जनता की मर्जी के बिना हम कुछ नहीं करेंगे। आप लोगों को दिल्ली में घर-घर जाना है और जनता से पूछना है कि क्या करना चाहिए। हम दोराहे पर खड़े हैं। अगले 10-15 दिनों में हमें दिल्ली छान मारनी है। घर-घर में जाना है और जनता से पूछना है कि क्या इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए, जो जनता कहेगी हम करेंगे।”

ये भी पढ़े : UN में इस्राइली राजनयिक ने कहा- अरब देशों के साथ मिलकर गाजा में प्रशासन चला सकता है इस्राइल

‘बीजेपी और नरेंद्र मोदी की पोल खोलनी’
साथ ही केजरीवाल ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि आज से सोच लेना कि लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू हो गया। उन्होंने कहा, “यही लोकसभा के चुनाव का प्रचार है। एक-एक घर में जाकर बीजेपी और नरेंद्र मोदी की पोल खोलनी है। मैं जेल के अंदर रहूं या बाहर रहूं, इस बार दिल्ली की एक भी लोकसभा सीट बीजेपी को नहीं आनी चाहिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here