इमरान खान पत्नी बुशरा को बनाना चाहते पीएम,दंगा मामले में सजा की आशंका से डरे पीटीआई चीफ

0
241

न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान का अब दोबारा पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनना बढ़ा ही मुश्किल लग रहा है। ऐसे में इमरान खान ने अब दूसरे विकल्पों पर विचार करना शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान से मिली जानकारी के अनुसार, इमरान खान ऐसी स्थिति आने पर अपनी पत्नी बुशरा बीवी को देश के प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं।  चौधरी पाकिस्तान की सरकार और पीटीआई के बीच बैक चैनल चल रही सीक्रेट बातचीत से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

पाकिस्तान में सरकार और इमरान खान के बीच बातचीत को लेकर तमाम दावों के बाद भी गतिरोध बना हुआ है। सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि इमरान खान बातचीत की नहीं बल्कि अपने खिलाफ मामलों में सुलह करने की अपील कर रह हैं और इसे केस खत्म करने के हथियार के रूप में इस्तेमाल करना चाह रहे हैं।

इससे जुड़े सवाल पर जावेद चौधरी ने ये भी कहा, ये बात सही है कि इमरान खान अपने खिलाफ केस खत्म करने की बात कर रहे हैं।चौधरी ने दावा किया कि आगे चलकर इमरान खान के खिलाफ 9 मई के दंगों से संबंधित और मामले भी मुख्य रूप से दर्ज किए जाएंगे। उधर पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि पीटीआई बातचीत को लेकर गंभीर नहीं है और उसने 9 मई के दंगों के गुनहगारों को सजा देने की कसम खाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here