दिसंबर की कड़कती ठंड में Vidyut Jammwal ने बिन कपड़ों के पहाड़ों में करवाया फोटोशूट, शेयर की तस्वीरें

अभिनेता विद्युत जामवाल आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक ओर जहां फैंस समेत तमाम बॉलीवुड सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे अकेले ही अपना जन्मदिन मनाने हिमालय पहुंच गए हैं।

0
410

न्यूज़लिंक हिंदी। अभिनेता विद्युत जामवाल आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक ओर जहां फैंस समेत तमाम बॉलीवुड सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे अकेले ही अपना जन्मदिन मनाने हिमालय पहुंच गए हैं। वहीं अब अभिनेता ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट से सभी को हैरान कर दिया। वे जंगल में हर पल का आनंद ले रहे हैं। बाहर खाना पकाने से लेकर नदियों में नहाने तक, वह पहाड़ों की गोद में एक साधारण जीवन जी रहे हैं, जबकि उनकी यात्रा में वह सब कुछ है, जो एक साहसिक व्यक्ति का सपना होता है। उन्होंने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया, क्योंकि वे यह सब बिना कपड़े पहने कर रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड फोटो शेयर की है। विद्युत जामवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी न्यूड फोटो शेयर की है। उन्होंने तीन फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हिमालय पर्वतमाला में मेरी वापसी। परमात्मा का निवास 14 साल पहले शुरू हुई थी। इससे पहले कि मुझे एहसास होता, हर साल 7-10 दिन अकेले बिताना मेरे जीवन का अभिन्न अंग बन गया।

ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को Viksit Bharat @2047 लांच करेंगे विकसित देश बनाने की योजना

‘हिमालय पर्वतमाला में मेरी वापसी’
विद्युत जामवाल इन दिनों हिमालय में हैं। जहां उन्होंने तीन फोटोज शेयर की और कैप्शन में लिखा, हिमालय पर्वतमाला में मेरी वापसी – “परमात्मा का निवास” 14 साल पहले शुरू हुई थी। इससे पहले कि मुझे एहसास होता, हर साल 7-10 दिन अकेले बिताना मेरे जीवन का अभिन्न अंग बन गया। जंगल में आकर, मुझे अपना एकांत ढूंढना और “मैं कौन नहीं हूं” को जानने के महत्व को महसूस करना पसंद है, जो कि “मैं कौन हूं” को जानने के साथ-साथ शांति में खुद की रक्षा करने का पहला कदम है।

मैं अपने कम्फर्ट जोन के बाहर सबसे अधिक आरामदायक हूं। मैं प्रकृति की प्राकृतिक आवृत्ति के साथ तालमेल बिठाता हूं और मैं खुद को सैटेलाइट डिश एंटीना के रूप में कल्पना करता हूं। यहीं पर मैं वह ऊर्जा पैदा करता हूं, जिसके साथ मैं खुद को घेरना चाहता हूं और घर वापस आना चाहता हूं। अपने जीवन में एक नए अध्याय का अनुभव करने के लिए तैयार हूं – पुनर्जन्म।

ये भी पढ़े : विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए CM, विधायक दल की बैठक में बनी सहमति

नई फिल्म का किया एलान
इस पोस्ट के साथ साथ एक्टर ने अपनी नई फिल्म का भी एलान किया है। उन्होंने आगे लिखा, अब मैं अपने अगले चैप्टर – क्रैक के लिए तैयार और उत्साहित हूं, जो 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here