न्यूज़लिंक हिंदी। छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी गई है। विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल की रविवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। पहले से ही यह अनुमान जताया जा रहा था कि अगर भाजपा 2003 से 2018 तक तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके रमन सिंह को नहीं चुनती है तो वह किसी ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) या आदिवासी समुदाय से ही मुख्यमंत्री को चुनेगी और हुआ भी ऐसा ही। राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अनिश्चितता को खत्म करते हुए भाजपा के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की अहम बैठक में विष्णु देव साय के नाम पर मुहर लगा दी गई।
ये भी पढ़े : मायावती ने घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, आकाश आनंद को सौंपी विरासत, बसपा की संभालेंगे कमान
इस बैठक के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अनिश्चितता की स्थिति खत्म हो गई। भाजपा ने पिछले महीने विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी, जिसके कारण इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा होगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीट जीती हैं। वहीं 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस 35 सीट पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) एक सीट जीतने में कामयाब रही।
ये भी पढ़े : मायावती ने घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, आकाश आनंद को सौंपी विरासत, बसपा की संभालेंगे कमान
कुनकरी से बने हैं विधायक
विष्णु देव साय कुनकरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने आदिवासी कार्ड खेला है। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की आबादी करीब 32 फीसदी है। विष्णु देव साय अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। साय रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। वह पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री थे।

