India-Canada Issue: कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, कहा- यात्रा करने से बचें

0
853
एस जय शंकर, फाइल फोटो
एस जय शंकर, फाइल फोटो

न्यूजलिंक हिंदी। भारत और कनाडा के बिगड़ते रिश्तों के बीच भारत का एक्शन लगातार जारी है। दोनों देशों में चल रहे तनाव के बीच बुधवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अलग से मुलाकात की है। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए नई एडवायजरी जारी की है।

भारत ने कनाडा में रह रहे अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय नागरिकों और कनाडा की यात्रा पर विचार करने वाले लोग सावधानी बरतें। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को कनाडा के उन क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है जहां भारत विरोधी गतिविधियां चल रही हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में भारतीय राजनयिकों और भारतीयों को निशाना बनाया गया है, जो भारत विरोधी एजेंडे का विरोध करते हैं। इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वह कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं  हो रही हैं। विदेश मंत्रालय ने विशेष रूप से भारतीय छात्रों को अत्यधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here