New Parliament Inauguration: देश को मिला नया संसद भवन, PM नरेंद्र मोदी बोले- यह आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा

0
170

न्यूजलिंक नेशनल डेस्क।

देश को रविवार को नया संसद भवन मिल गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे विधि-विधान से इसका शुभारंभ किया। नए भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। नई संसद को लेकर लगभग पूरे विपक्ष ने नई संसद के उद्घाटन के मौके से किनारा कर लिया है।

नई संसद का उद्घाटन करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ तारीखें समय के ललाट पर इतिहास का अमिट हस्ताक्षर बन जाती हैं। आज 28 मई 2023 का दिन ऐसा ही शुभ अवसर है। यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा। उन्होंने कहा कि नए रास्तों पर चलकर ही प्रतिमान गढ़े जाते हैं। कहा कि जब भारत आगे बढ़ता है तब पूरा विश्व बढ़ता है।

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन समारोह के लिए नए संसद भवन पहुंचे। समारोह की शुरुआत पूजा से हुई, जो करीब एक घंटे तक चली। तमिलनाडु के अलग-अलग मठों से आए अधीनम यहां पहले ही पहुंचे। यहां हवन-पूजन शुरू हुआ। मंत्रोच्चार के बीच पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान से पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ लोकसभा के सभापति ओम बिरला भी नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए हुए।  पीएम मोदी पूजन हवन के बाद सेंगोल के सामने दंडवत हुए। साथ ही, संसद भवन में सेंगोल की स्थापना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के विभिन्न संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पीएम नरेंद्र मोदी पूजा के दौरान दंडवत होते नजर आए।

75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी

नए संसद भवन के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने जारी किया 75 रुपये का स्मारक सिक्का। इस सिक्के का निर्माण कोलकाता की टकसाल में किया गया। यह सिक्का चांदी, तांबे और निकेल से बनकर तैयार हुआ है। पीएम मोदी ने डाक टिकट भी जारी किया।

यह है विशेषता

देश के नए संसद भवन के निर्माण के लिए देशभर से अनोखी सामग्रियों को जुटाया गया है। जैसे नागपुर से सागौन की लकड़ी, राजस्थान के सरमथुरा से सैंडस्टोन, यूपी के मिर्जापुर की कालीन, अगरतला से बांस की लकड़ी और महाराष्ट्र के औरंगाबाद और जयपुर से अशोक प्रतीक को मंगवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here