भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप जीत कर फतेह हासिल की,वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया की खुशी का ठिकाना नहीं

0
267

न्यूज़लिंक हिंदी। आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप जीत कर फतेह हासिल कर ही ली। विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद आज यानी 4 जून को दिल्ली पहुंच गई है।

बेरिल तूफान की वजह से भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतने के कुछ दिन बाद भी बारबाडोस में ही रहना पड़ा। हालांकि अब वह दिल्ली पहुंच गए हैं और दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल में अब ठहरे हैं। हालांकि होटल पहुंचते ही टीम का गजब ही स्वागत हुआ। होटल के एंट्रेंस पर खिलाड़ी पुरे जोश के साथ जमकर नाचे।

भारतीय टीम को लाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्पेशल फ्लाइट भी अरेंज की। बीसीसीआई सचिव जय शाह पूरी मुस्तैदी से बारबाडोस में मुख्य रूप से डटे रहे। उन्होंने न केवल टीम इंडिया, बीसीसीआई अधिकारियों, बल्कि पत्रकारों को भी स्वदेश लाने की व्यवस्था पूर्ण रूप से करवाई।

आगे ये भी पढ़ें : Jaunpur : पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारकों के खाते से रुपये हुए गबन, गबन और धोखाधड़ी का मुकदमा हुआ दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here