न्यूज़लिंक हिंदी। ग्वालियर जा रही एक 14 वर्षीय मासूम के साथ बुधवार तड़के एक अधेड़ ने छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर दिल्ली के 48 वर्षीय अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नाबालिग द्वारा दर्ज की गई शिकायत का हवाला देते हुए, जीआरपी-ग्वालियर एएसआई डीडी पांडे ने बताया कि लड़की गोवा के मडगांव में अपनी दादी के साथ ट्रेन में चढ़ी थी। उन्होंने कहा कि वह ऊपरी बर्थ पर थी और उसकी दादी निचली बर्थ पर थीं।
आरोपी सामने वाली ऊपरी बर्थ पर ही था। रात 2 से 2.30 बजे के बीच 48 वर्षीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो चलाया और उसे नाबालिग की ओर मुख्य रूप से मोड़ दिया। उसने अश्लील इशारे भी मासूम के सामने किए। लड़की चौंक गई और उसने खुद को बेडशीट से ढक लिया, लेकिन आरोपी ने उसके शरीर से चादर खींच ली।
डरी हुई 14 वर्षीय मासूम ने अपनी दादी को जगाया और सारी बात तुरंत ही बताई। एएसआई ने कहा, उन्होंने कंट्रोल रूम को बताया और जीआरपी सक्रिय हो तुरंत ही गई। ट्रेन, जब बीना पहुंची तो जीआरपी ट्रेन में फ़ौरन ही चढ़ी। उन्होंने झांसी में आरोपी को ट्रेन से उतार लिया। नाबालिग और उसकी दादी ने ग्वालियर तक यात्रा की, जहां पर उन्होंने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

