Virat Kohli Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वेश्रेष्ठ बल्लेबाज व कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। 36 साल के कोहली ने पिछले साल ही टी-20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। अब वह सिर्फ एक दिवसीय क्रिकेट खेलेंगे।
विराट कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 46.85 के औसत से 30 शतकों की मदद से 9230 रन बनाए हैं। कोहली ने सन्यास पर कहा कि यह फैसला आसान नहीं था। कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर घोषणा करते हुये लिखा कि, मैं खेल के लिए, जिन लोगों के साथ मैदान में खेला और हर उस व्यक्ति के लिए दिल में आभार लेकर जा रहा हूं जिसने मुझे इस खेल के दौरान खेलते हुए देखा है।
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 2011 में पदार्पण किया था। इसके बाद से कोहली ने भारत को इस प्रारूप में दुनिया की नंबर एक टीम बनाया। 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक श्रृंखला जीत दिलाई। उनकी कप्तानी में भारत ने 68 में से 40 टेस्ट जीते और वह दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ, आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ के बाद सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे।


