INS Visakhapatnam: अदन की खाड़ी में नौ भारतीयों के साथ जा रहे जहाज पर फिर हुआ अटैक, नौसेना का मुंहतोड़ जवाब

अरब सागर में अदन की खाड़ी में मर्चेंट शिप पर हमले का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर जहाज पर ड्रोन अटैक किया गया, जिसके चलते जहाज में आग लग गई।

0
302

न्यूज़लिंक हिंदी। अरब सागर में अदन की खाड़ी में मर्चेंट शिप पर हमले का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर जहाज पर ड्रोन अटैक किया गया, जिसके चलते जहाज में आग लग गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जहाज पर मार्शन आईलैंड का फ्लैग लगा हुआ था। भारतीय नौसेना से बताया कि हमला रात को करीब 11 बजकर 11 मिनट पर हुआ था। जहाज पर कूल 22 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिसमें 9 भारतीय भी थे।

ये भी पढ़े : PM मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट किया जारी, 48 पेज की किताब भी की रिलीज

हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। भारतीय नौसेना ने बताया कि आईएएनस विशापत्तनम अदन की खाड़ी में मिशन पर तैनात है। मार्शल आइलैंड के झंडे वाले इस व्यापारिक जहाज- एमवी जेनको पिकार्डी (MV Genco Picardy) से मदद मांगे जाने पर नौसेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। नौसेना ने बताया कि आईएनएस विशापत्तनम मिसाइल को नष्ट करने की क्षमता रखता है।

नौसेना ने बताया कि अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों पर नजर रखने की ड्यूटी पर तैनात आईएनएस विशाखापत्तनम मिशन मोड में काम करता है। अदन की खाड़ी में हमले के खतरे से जुड़ी कॉल पर तत्काल जवाब देते हुए नौसेना ने करीब एक घंटे बाद संकट में फंसे व्यापारिक जहाज को खोज निकाला। रात करीब 12.30 बजे व्यापारिक जहाज- एमवी जेनको पिकार्डी को मदद मुहैया कराई गई। नौसेना ने बताया कि इस पोत पर नौ भारतीय समेत चालक दल के कुल 22 सदस्य सवार थे। हमले का माकूल जवाब दिया गया और जहाज को लुटेरों / हमलावरों से सुरक्षित बचा लिया गया।

ये भी पढ़े : Rahul Gandhi: ‘नफरत फैला रहे और जनता का पैसा लूट रहे’, असम में BJP – RSS पर जमकर बरसे राहुल गांधी

संकट में फंसे व्यापारिक जहाज- एमवी जेनको पिकार्डी की मदद करने पहुंचे आईएनएस विशाखापत्तनम पर तैनात भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने सघन तलाशी के बाद जहाज को सुरक्षित करार दिया। नौसेना ने कहा कि ऐसे ऑपरेशंस पर काम करने के लिए ईओडी (Explosive Ordnance Disposal या EOD) नाम के खास दल का गठन किया गया है। ईओडी टीम को विस्फोटकों से निपटने और धमाके वाले गोलाबारूद को नष्ट करने की ट्रेनिंग दी जाती है।

हमले को नाकाम करने के बाद 18 जनवरी की सुबह ईओडी विशेषज्ञों ने व्यापारिक जहाज- एमवी जेनको पिकार्डी के क्षतिग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। नौसेना के मुताबिक ईओडी विशेषज्ञों ने गहन निरीक्षण के बाद जहाज को आगे की यात्रा के लिए सुरक्षित करार दिया। इसके बाद जहाज अगले बंदरगाह की तरफ रवाना हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here