न्यूज लिंक संवाददाता। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में एक स्वीट्स हाउस में नशे की हालत में दरोगा ने जमकर उत्पात मचाया। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी हरकत में आए। पुलिस के अधिकारियों ने दरोगा को निलंबित कर दिया।
मसवानपुर निवासी राकेश साहू सराय चौराहे पर बालाजी स्वीट्स नाम से होटल चलाते हैं। रविवार रात पनकी रोड चौकी में तैनात दरोगा सर्वेंद्र कुमार नशे की हालत में प्राइवेट कार लेकर सराय चौराहे पहुंचे। जहां दरोगा ने अपनी प्राइवेट कार होटल के बाहर खड़ी कर हूटर बजाना शुरू कर दिया।
इसके बाद भी किसी भी कर्मचारी के बाहर नहीं निकलने पर दरोगा आपा खो बैठा। दरोगा ने होटल मालिक से गाली-गलौज करके मारपीट भी। इतना ही नहीं, दराेगा की इस करतूत का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से दरोगा को निलंबित कर दिया।

