IPL 2024: क्या मुंबई इंडियंस से नाराज हैं जसप्रीत बुमराह? इंस्टाग्राम और एक्स पर कर दिया अनफॉलो

क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम के कई सीनियर खिलाड़ी भावुक हो गए थे।

0
478

न्यूज़लिंक हिंदी। क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम के कई सीनियर खिलाड़ी भावुक हो गए थे। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों ने हार के बाद न तो कोई बयान दिया था और न ही सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखे। काफी दिनों से यह खिलाड़ी कहां हैं और क्या कर रहे हैं, इसके बारे में भी किसी को अंदाजा नहीं था। रोहित और कोहली तो मैच के बाद भावुक दिखे थे और फैंस को इंतजार है कि ये सभी उस अनुभव को साझा करें। हालांकि, हार के नौ दिन बाद बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

क्या मुंबई इंडियंस से नाराज हैं जसप्रीत बुमराह?
बुमराह विश्व कप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार को वह भी अभी तक भुला नहीं पाए हैं। खिताबी मुकाबले में ट्रेविस हेड के शतक ने 12 साल बाद वनडे विश्व कप उठाने का भारत का सपना तोड़ दिया था। फाइनल के लगभग नौ दिन बाद बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। कुछ प्रशंसकों ने बुमराह के पोस्ट को आगामी आईपीएल 2024 नीलामी से भी जोड़ा है।

ये भी पढ़े : बॉयफ्रेंड से अपनी ही नाबालिग बेटी का दुष्कर्म करने में मदद करती थी महिला, कलयुगी मां को मिली 40 साल की सजा

कुछ फैंस का कहना है कि वह हार्दिक पांड्या के मुंबई में आने से खुश नहीं हैं। वहीं, बुमराह ने इंस्टाग्राम और एक्स पर मुंबई इंडियंस को फॉलो करना भी छोड़ दिया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मुंबई टीम मैनेजमेंट से नाराज हैं। हालांकि, ऐसा क्यों है इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। रोहित के कप्तानी से हटने के बाद बुमराह या सूर्यकुमार को कप्तान का दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, अब हार्दिक के उस टीम में जाने से वह कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। आगामी सीजन में हार्दिक मुंबई की कप्तानी करते हुए भी दिख सकते हैं।

ये भी पढ़े : उत्तरप्रदेश: देव दीपावली की रौनक देखकर बोले पीएम मोदी- घाटों का यह दृश्य अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय

बुमराह ने मुंबई इंडियंस को इंस्टाग्राम से किया अनफॉलो
ऐसी खबरें हैं कि जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को इंस्टाग्राम और एक्स पर अनफॉलो कर दिया है। बुमराह का नाम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस का दावा है कि इस खिलाड़ी ने नाराजगी की वजह से ये कदम उठाया है। सवाल ये है कि बुमराह आखिर क्यों मुंबई इंडियंस से नाराज होंगे? वैसे इस मामले को हार्दिक पंड्या की मुंबई में वापसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पंड्या की वापसी से बुमराह को बड़ा नुकसान हो सकता है। वो इसलिए क्योंकि रोहित के बाद बुमराह मुंबई के कप्तान माने जा रहे थे लेकिन अब पंड्या इसके दावेदार हैं। बुमराह ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है- खामोशी ही कभी-कभी सबसे अच्छा जवाब होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here