Iran News : भूकंप के लगे तेज झटके, 28 लोग हुए घायल

0
92

न्यूज़लिंक हिंदी। भूकंप के लगे तेज झटके, ईरान के पूर्वी प्रांत उत्तरी खुरासान के बोजनुर्द काउंटी में रविवार को आए भूकंप के तीव्र झटकों के कारण कम से कम लगभग 28 लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गई एवं कम से कम 28 लोग घायल भी हो गए। ईरानी भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार स्थानीय समयानुसार 16:13 बजे आए भूकंप की गहराई लगभग आठ किमी पर थी। इसके बाद चार झटके महसूस किए गए जिनमें एक ही काउंटी में 4.7 और 4.1 तीव्रता के दो झटके भी शामिल थे।

भूकंप में घायल हुए अधिकांश लोगों को फ्रैक्चर और मानसिक आघात भी हुआ जिनमें से 18 को प्राथमिक भी उपचार दिया गया और कुछ को चिकित्सा देखभाल के तहत भी रखा गया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रांत में सभी चिकित्सा आपातकालीन कर्मी, केंद्र और त्वरित प्रतिक्रिया दल पूरी तरह से अलर्ट पर बने हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here