UN में इस्राइली राजनयिक ने कहा- अरब देशों के साथ मिलकर गाजा में प्रशासन चला सकता है इस्राइल

UN में इस्राइल के राजनयिक ने कहा है कि गाजा पट्टी में हमास के खात्मे और ऑपरेशन पूरा होने के बाद इस्राइल अरब देशों के साथ मिलकर गाजा के आने वाले कल पर बात करेगा।

0
159

न्यूज़लिंक हिंदी। UN में इस्राइल के राजनयिक ने कहा है कि गाजा पट्टी में हमास के खात्मे और ऑपरेशन पूरा होने के बाद इस्राइल अरब देशों के साथ मिलकर गाजा के आने वाले कल पर बात करेगा। इस्राइली राजनयिक गिलाड एरदान ने मीडिया से बात करते हुए कहा ‘हम कई अरब देशों के लिए अपने हाथ गंदे कर रहे हैं।’ गिलाड ने साफ किया कि गाजा में मिलकर प्रशासन के लिए अरब देशों से अभी इस्राइल ने बात शुरू नहीं की है लेकिन जल्द ही यह शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़े : Kanpur: पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय बनकर घर में चोरी करने वाले तीन शातिर पकड़े, साढ़ू था मास्टरमाइंड

‘अरब देशों का भी दुश्मन है हमास’
गिलाड ने कहा मुझे विश्वास है कि कई अरब देश ये जानते हैं कि हमास उनका भी दुश्मन है। वह जितना हमारा दुश्मन है, उतना ही वह कई नरमपंथी मुस्लिम देशों का भी दुश्मन है। गिलाड ने ये भी कहा कि इस्राइल गाजा में संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय बलों की तैनाती को स्वीकार नहीं करेगा। गिलाड ने इस्राइल हमास युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र के स्टैंड की भी तीखी आलोचना की और गाजा के मौजूदा संकट का ठीकरा संयुक्त राष्ट्र पर फोड़ा। गिलाड ने कहा कि हमास द्वारा गाजा पट्टी को युद्ध की मशीन में बदलने में भी संयुक्त राष्ट्र की बड़ी भूमिका है।

ये भी पढ़े : एक्ट्रेस कंगना रनौत ने विराट के लिए शेयर किया पोस्ट लिखा- वंडरफुल और बेहतरीन चरित्र वाले महान व्यक्ति

अमेरिका राष्ट्रपति के समर्थन का दिया धन्यवाद
गिलाड ने मीडिया से बात करते हुए बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा युद्ध को जीतने के बाद इस्राइल, संयुक्त राष्ट्र के साथ अपने संबंधों पर गंभीरता से विचार करेगा। गिलाड ने आरोप लगाया कि संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारियों ने अपने पदों का गलत इस्तेमाल किया और झूठा प्रचार किया। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों की नाक के नीचे 16 साल तक हमास अपनी गतिविधियां चलाता रहा। अंतरराष्ट्रीय दबाव को लेकर गिलाड ने साफ किया कि जब तक इस्राइल हमास का खात्मा नहीं कर देता तब तक नहीं रुकेगा। गिलाड ने हमास के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका राष्ट्रपति के समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here