न्यूज़लिंक हिंदी। झारखंड में भूकंप के लगे झटकों, राजधानी रांची सहित आसपास के कई जिलों में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल कर भाग आए और लोगों में हड़कंप भी मच गया।
भूकंप के झटके झारखंड की राजधानी रांची के साथ-साथ कई जगहों पर महसूस भी किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र झारखंड के खरसावां जिले से 13 किलोमीटर दूर पाया गया है। हालांकि भूकंप से किसी भी प्रकार की कोई भी जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है।
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती भी रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती भी हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन भी कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने भी मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

