न्यूज़लिंक हिंदी। झारखंड लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 01/2024 के तहत संयुक्त सिविल परीक्षा-2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दे कि आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
जानें कब शुरू होगी परीक्षा
जानकारी के लिए बता दे कि उम्मीदवार 1 मार्च तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च, 2024 को शुरू होने वाली है। यह भर्ती अभियान 342 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
आयु सीमा
जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023: आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ऑनलाइन एप्लिकेशन टैब पर क्लिक करें।
- सिविल सेवा परीक्षा 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- एफ पंजीकृत करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
जानें आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। जबकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 रुपये का ही भुगतान करना होगा।
ये भी पढ़ें :बंगाल: केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने एलान करते हुए कहा- सात दिनों में देश में लागू हो जाएगा सीएए

