Kanpur: मारपीट और गालीगलौज का लगाया आरोप, पूर्व महापौर की बेटी से अभद्रता, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

स्वरूपनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। स्वरूपनगर के रतन मैजेस्टिक अपार्टमेंट निवासी मेनका जोशी ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व महापौर दिवंगत अनिल कुमार शर्मा की बेटी हैं।

0
242

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। पूर्व महापौर की बेटी ने पिता-पुत्र पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। बता दे कि स्वरूपनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। स्वरूपनगर के रतन मैजेस्टिक अपार्टमेंट निवासी मेनका जोशी ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व महापौर दिवंगत अनिल कुमार शर्मा की बेटी हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले किदवईनगर निवासी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव और उनके बेटे ऋषभ श्रीवास्तव को स्वरूपनगर स्थित अपने निवास व कार्यालय में एक सौदे के कानूनी समझौते से संबंधित काम के लिए बुलाया था। पिता-पुत्र ने चर्चा के बीच कुछ बिंदुओं को रखा, जिन्हें लेकर वह सहमत नहीं थीं। आरोप है कि पिता-पुत्र ने उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया।

आगे उन्होंने बताया कि शोर सुनकर उनके कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे मारपीट की। वह दो बच्चों के साथ रहती हैं। बच्चों की सुरक्षा के बारे में सोचते हुए उस समय कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपियों ने मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें : MP News: पुलिस की वर्दी पहनकर घुसा शराबी युवक, CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here