Kangana Ranaut को फिर हुआ प्यार! मिस्ट्री मैन के साथ हाथ थामे दिखीं एक्ट्रेस तो यूजर्स ने पूछे सवाल

कंगना रनौत कब शादी करेंगी? क्या वह सिंगल हैं? क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जो एक्ट्रेस के फैंस अकसर पूछते रहते हैं। वजह भी वाजिब है।

0
411

न्यूजलिंक हिंदी। कंगना रनौत कब शादी करेंगी? क्या वह सिंगल हैं? क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जो एक्ट्रेस के फैंस अकसर पूछते रहते हैं। वजह भी वाजिब है। आखिर कंगना अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अब बहुत ही कम बात करती हैं। लेकिन हाल ही उन्हें एक ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ देखा गया, जिसके बाद से हर कोई जानना चाह रहा है कि वह कौन है। कंगना ने इस शख्स का हाथ पकड़ा हुआ था और दोनों पपाराजी को स्माइल करते हुए पोज देते नजर आए।

ये भी पढ़े : शहीद हवलदार जसपाल सिंह के घर पहुंचे सीएम भगवंत मान, वित्तीय सहायता के रूप में 1 करोड़ रुपये का सौंपा चेक

Kangana Ranaut सलून से बाहर निकल रही थीं। साथ में वह अंजान शख्स भी था। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था। कंगना ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी और गॉगल्स लगाए हुए थे। वहीं उस शख्स ने भी कंगना रनौत से मैच करते हुए कपड़े पहने थे।

 

ब्रिटिश डॉक्टर संग जुड़ा था नाम
कुछ साल पहले कंगना रनौत का नाम ब्रिटिश डॉक्टर निकोसल लाफर्टी के साथ जुड़ा था। कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस डॉक्टर को डेट कर रही हैं। लेकिन कंगना की उम्र उस समय केवल 25 साल की थी। उस समय कंगना अपने करियर पर फोकस करना चाहती थी। कंगना उस समय शादी के लिए तैयार नहीं थी इसलिए वजह से उनका रिश्ता खत्म हुआ था।

ये भी पढ़े : Mahadev App: ED ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में दो और लोगों को किया गिरफ्तार, ये हैं आरोप

शादी के लिए तैयार है कंगना
साल 2023 में एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि हर चीज का सही समय होता है और शादी का जब समय आएगा तो वो भी होगी। मैं शादी करना चाहती हूं, मैं चाहती हूं कि मेरा भी परिवार हो लेकिन सब चीजे समय पर ही होगी। कंगना ने साल 2021 के एक इंटरव्यू में कहा था कि वह शादी करना चाहती हैं साथ ही उन्होंने कहा था कि वह अगले 5 साल में खुद को मां और पत्नी के रूम में देखती हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here