Kanpur: तीन महीने में बदले जाएंगे 5.50 लाख घरों में मुफ्त में सभी मीटर, लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर

कानपुर में बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए शहर में करीब साढ़े पांच लाख उपभोक्ताओं के यहां मुफ्त में स्मार्ट मीटर लगने जा रहे है। और यह प्रक्रिया करीब तीन महीने के अंदर ही पूरी की जाएगी।

0
294

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए शहर में करीब साढ़े पांच लाख उपभोक्ताओं के यहां मुफ्त में स्मार्ट मीटर लगने जा रहे है। और यह प्रक्रिया करीब तीन महीने के अंदर ही पूरी की जाएगी। दरअसल, केस्को और दक्षिणांचल विद्युत वितरण लिमिटेड का निजी कंपनी से करार हो गया है।

बता दे की यह कंपनी केस्को अधिकारियों के सहयोग से उपभोक्ताओं के घर, कार्यालय, स्कूल और अन्य जगहों पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य करेगी। कानपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब सात लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से एक लाख 56 हजार के यहां स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है।

ये भी पढ़े: Lifestyle: पूरी रात सोने के बाद भी अगर आपको दिन में आती है नींद, तो इसे न करे नजरअंदाज

बाकी के यहां जल्द ही स्मार्ट मीटर लग जाएंगे। केस्को के मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने बताया कि कंपनी के दो कार्यालय बनाए जाएंगे। एक कार्यालय दक्षिणांचल विद्युत वितरण लिमिटेड और दूसरा केस्को में बनाया जाएगा। यहां उनका स्टोर रूम भी रहेगा।

स्मार्ट मीटरों को सब स्टेशन के अनुरूप बदला जाएगा। निजी कंपनी के विशेषज्ञों को उपभोक्ताओं की सूची दे दी जाएगी। वह उसी आधार पर सब स्टेशनों का बदलाव करेंगे। केस्को अधिकारियों के अनुसार, अगर कोई मीटर लगवाने के नाम पर रुपये वसूलता है, तो उसकी शिकायत की जाएगी।

ये भी पढ़े: रविंद्र जडेजा के पिता ने कही चौंकाने वाली बातें, बोले- ‘रिवाबा ने मेरे बेटे पर जादू कर दिया’, अब जडेजा ने दी सफाई

केस्को के गर्मियों को लेकर किए जा रहे ”होमवर्क” से उपभोक्ताओं की नींद उड़ गई है। शहर के कई क्षेत्रों में छह घंटे तक का शटडाउन लिया जा रहा है। कुछ मोहल्लों में कार्य लंबा चल रहा है, जिससे सप्लाई आने में अधिक देरी हो रही है। उपभोक्ताओं को पेयजल समेत कई तरह के संकट का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here