Kanpur: ओबीसी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने में राहुल गांधी का परेड चौराहे पर फूंका पुतला, कांग्रेस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आज ओबीसी समाज पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में राहुल गांधी का परेड चौराहे पर पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

0
359

न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आज ओबीसी समाज पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में राहुल गांधी का परेड चौराहे पर पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

ये भी पढ़े: Kanpur: तीन महीने में बदले जाएंगे 5.50 लाख घरों में मुफ्त में सभी मीटर, लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर

इस पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुभव कटियार ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्रित करके ओबीसी समाज के ऊपर दिया गया बयान अभद्र है इसके चलते नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय से राहुल गांधी के पुतले का जुलूस निकाला और परेड चौराहे पर उसका दहन किया गया।

जिला अध्यक्ष अनुभव कटियार ने कहा कि ओबीसी समाज को लेकर राहुल गांधी ने जो अभद्र टिप्पणी की है वह उनकी और कांग्रेस पार्टी की ओछी मानसिकता का प्रमाण है।राहुल गांधी के बयान को अपमानजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि असली ओबीसी और नकली ओबीसी पर आगामी चुनाव में देश की जनता और पूरा ओबीसी समाज कांग्रेस पार्टी को जवाब देगा।

ये भी पढ़े: रविंद्र जडेजा के पिता ने कही चौंकाने वाली बातें, बोले- ‘रिवाबा ने मेरे बेटे पर जादू कर दिया’, अब जडेजा ने दी सफाई

राहुल गांधी का यह बयान बताता है कि चुनाव के पहले उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है और वह अपने आपे से बाहर हो गये है।कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपू पांडे शिवम अजय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here